भास्कर न्यूज | भरतपुर लायंस क्लब भरतपुर डायमंड ने निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में करीब 125 लोगों ने जांच कराई। जयपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और बीएमडी (हड्डियों) की जांच की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष वैष्णव और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय शर्मा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और आवश्यक जांच लिखी। क्लब अध्यक्ष रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम लायंस क्लब भरतपुर डायमंड की सामाजिक सेवा की भावना का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन विनोद सिंगल, मोहनलाल महेश्वरी, सचिव उपेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता, प्रशासक ओ.पी. भटनागर, ओम प्रकाश गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, मोहनलाल महावर, सुरेश गर्ग, राजेश गर्ग, हरबंस तनेजा, मनीष बंसल, हरिओम बंसल, कपिल गुप्ता एवं दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।