निकट शिकारपुरा स्थित संत राजारामजी आश्रम में देवझूलनी एकादशी पर मंगलवार को मेला लगा। राजस्थान सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। इसी मौके पर मंच के 7वें राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं के मेधावी छात्र, आईआईटी चयनित, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय खिलाड़ी और सरकारी सेवाओं में चयनित कुल 635 प्रतिभाओं को महंत दयारामजी ने सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार बताया। भरत पटेल, मजीराम चौधरी और श्रवण पटेल मौजूद रहे।