छीपाबड़ौद| भारत विकास परिषद और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के सहयोग से रविवार को कस्बे के हाट चौक स्थित आर्य समाज भवन में निशुल्क नेत्र जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। भाविप के सेवा गतिविधि संयोजक आशीष बिंदल ने बताया कि यथार्थ झाड़ोतिया के जन्म दिवस पर सत्यनारायण मालव, मनीष मालव, दिनेश मालव के सहयोग से आयोजित शिविर का भामाशाह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रांतीय संयोजक महेंद्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, संरक्षक विक्रम सिंह हाड़ा, सचिव गिरिराज बंसल, कोषाध्यक्ष कौशल गोयल, नेत्र शिविर प्रभारी अखलेश ने भामाशाह, भरतलाल बाठला, सूरजमल गोयल, चौथमल धाकड़ और डॉक्टरों का स्वागत किया। शिविर में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी। 65 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाए गए। सभी मरीजों को भोजन के पैकेट दिए गए। ऑपरेशन के योग्य सभी मरीजों को आनंदपुर भेजा गया। लाने-ले जाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। भोजन, आवास, दवाइयां, चश्मा वितरण भी निशुल्क किया जाएगा। शिविर में रूपचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत गौतम, पवन अहीर, रूपेश पारीक, धनराज सुमन सहित परिषद के सदस्यों ने सहयोग किया।