राजसमंद| मोही गांव में मानवीय सेवा प्रकल्प के तहत आनंदमार्ग सेवादल महिला प्रकोष्ठ ने असहाय वृद्धा और उसके चार दिव्यांग पुत्र-पुत्रियों को सहायता सामग्री दी। महिला प्रकोष्ठ सदस्य जया खिलनानी और अन्य सदस्य 71 वर्षीय विधवा मोहनीबाई के घर पहुंचे। राड़ाजी बावजी के अनन्य भक्त के अर्थ सौजन्य से परिवार को राशन सामग्री दी। आर्थिक सहायता भी दी गई।