भरतपुर| नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिला चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि हम हर वार्ड में मजबूत विकल्प खड़ा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। स्थानीय सुझावों के आधार पर चयन प्रक्रिया तय होगी।