राजसमंद | आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कार्यालय में बैठक की। इसमें नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा की। राजसमंद नगर परिषद के वार्ड 22 से अमित वर्मा को टिकट दिया गया। नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड 2 से कानसिंह राठौड़ व वार्ड 26 से सूर्य प्रकाश सनाढ्य को उतारा गया। भीम नगर पालिका के वार्ड 4 से जितेंद्रसिंह, वार्ड 15 से तेजमल जैन एवं वार्ड 19 से प्रकाश कोठारी को मैदान में उतारा गया। प्रदेश सचिव अमित वर्मा ने पार्टी की चुनावी रणनीति पर बात रखी। संगठन की तैयारियों पर भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रकाशचंद्र जैन ने फीता काटकर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान गिरधारीलाल चंदेल, भरतकुमार पालीवाल, कालूराम कुमावत, पप्पूलाल कीर, यशपाल रामावत, देशबंधु कीर, कपिल जैन, धर्मेश चंदेल, रामलाल सुथार, मनोहरसिंह रावत सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।