बाबा गांव में सर्व समाज की ओर से 24 िसतंबर को समुद्र मंथन किया जाएगा। इसकी तैयारी पिछले 2 माह से चल रही है। गांव के कार्यकर्ता कमेटियां बनाकर आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं। तालाब और आसपास के रास्तों पर छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। लाइटिंग से सजावट की गई है। गांव में उत्साह है। सभी प्रवासी बंधु लौट रहे हैं। गांव की बहू-बेटियां भी आ रही हैं। गांव का तालाब सूखा पड़ा था। पानी बिल्कुल नहीं था। लोगों ने कहा िक तैयारी पहले से हो चुकी है। किसी भी सूरत में तालाब में पानी भरवाकर समुद्र मंथन कराया जाए। गांव वालों ने आस्था, दृढ़ संकल्प, विश्वास के साथ ढोल-बाजों के साथ ठीकरनाथ मंदिर में अरदास की। 7 दिन पहले तालाब के कैचमेंट एरिया में बारिश हुई, जससे तालाब में पानी आया है। समुद्र मंथन की तैयारी में कानसिंह राजपूत, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, अमृतलाल सिरवी, दशरथसिंह, तुलाराम सुथार, रमेशकुमार, मंगल माली, कानाराम, वरदाराम सीरवी, बिलाराम देवासी, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, मिलापचंद सोनी, सोनाराम, गोमाराम मीणा, देवाराम भील सहित समस्त ग्रामीण लगे हुए हैं।