गांव में करीब 46 साल बाद गुरुवार को समुद्र मंथन कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजकों ने गांव की सभी बहन-बेटियों को कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम से पहले बुधवार शाम को भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक देर रात तक प्रस्तुतियां देंगे। गुरुवार सुबह श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के बीच समुद्र मंथन का मुख्य आयोजन होगा।