कासं| सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के आवासन मंडल में अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल युवा मंडल के तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में शहर के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल कलाकारों के लिए आयोजित डांस कॉम्पिटिशन रहा। 5 से 14 वर्ष के बच्चों के जूनियर और सीनियर वर्गों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता में अनुज अग्रवाल ने प्रथम, यावी अग्रवाल ने द्वितीय व दिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पार्थ गर्ग प्रथम, वंश गर्ग द्वितीय और समीक्षा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गर्ग एवं उनकी कार्यकारिणी ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सी.पी.अग्रवाल व समाज के गणमान्य लोगों ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई।