अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में बुलेट व बाइक की टक्कर में चार साल की एक मासूम घायल हो गई। वह बाइक पर अपने माता-पिता व भाई के साथ घर जा रही थी। मासूम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से भाग गया। मासूम गन्नू की मां हसीना गर्भवती है। लोगों ने बुलेट चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया। साथ ही सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर क्षेत्रीय पार्षद हमीद खान चीता ने बताया-पृथ्वीराज नगर योजना देवनगर के रहने वाले महबूब अपनी गर्भवती पत्नी हसीना, बेटे आदिल व बेटी गन्नू के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। अजमेर डिस्कॉम मुख्यालय के पास करीब साढे़ दस बजे तेज गति से आ रहे बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। जिससे चार साल की मासूम गन्नू घायल हो गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क पर दिया धरना सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो वाहन जब्त कर लिए। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, ऐसे में आक्रोशित लोगों ने एक तरफ की सड़क पर धरना शुरू कर दिया। लोगों की मांग है कि यहां स्पीड ब्रेकर बनाने व बुलेट चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाइश कर रही है। ……. पढें ये खबर भी…. अजमेर-बदमाशों ने प्लान बदल कारोबारी के घर की थी लूट:पहले IT को सूचना देकर इनाम लेने का प्लान था, फिर अफसर बनकर घर में घुसे अजमेर जिले के नसीराबाद में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर ईनाम की राशि लेने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में खुद ही फर्जी अफसर बनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को 3 घंटे में पकड़ लिया। पूरी खबर पढें