अजमेर शहर में लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बिजली, नाली, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर लोगों को राहत भी दी है। त्वरित समाधान के लिए आज टाटा पावर के हेड ऑफ ऑपरेशन अमित मुद्गल को ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। 'भास्कर समाधान' का खास वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... अमित मुद्गल बने आज के 'स्टार ऑफिसर' अशोक विहार कॉलोनी गली नंबर 2 से अरुण भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि बिजली के तारों के ऊपर पेड़ों की शाखाएं आ रही हैं। इससे तारों के टूटने और हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद टाटा पावर के हेड ऑफ ऑपरेशन अमित मुद्गल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से पेड़ों की शाखाओं को हटवाकर समस्या का समाधान करवाया। इससे बिजली के तारों पर मंडरा रहा खतरा दूर हुआ और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए अमित मुद्गल को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। बिजली टावर के नीचे उगी झाड़ियों की समस्या हुई दूर राम नगर, कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग से कैलाश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि बिजली के टावर के नीचे काफी संख्या में कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर झाड़ियों को हटवा दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... खुले बिजली के डिपो से हादसे की आशंका दरगाह बाजार से नरेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का डिपो कई दिनों से खुला पड़ा है। इसकी एसी स्थिति के कारण आसपास के लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इसे जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। नाली का टूटा फेरो कवर बना हादसे का खतरा ब्यावर रोड, चिश्ती नगर से अमरचंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि खानपुर रोड की गली नंबर 12 में नाली का फेरो कवर टूटा हुआ है। खुले और क्षतिग्रस्त कवर के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नाली का कवर जल्द बदलवाने की मांग की है। टूटा हैंडपंप, बारिश में गंदा पानी भरने का डर पूजा मार्ग, तानाजी नगर से प्रह्लाद मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी का हैंडपंप काफी समय से टूटा हुआ है। बारिश के दौरान इसमें गंदा पानी भरने की आशंका बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने हैंडपंप को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। सड़क किनारे गंदगी और पेड़-पौधों का कचरा जमा हाथी खेड़ा रोड, शिवा कॉलोनी से गौरव मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क किनारे काफी गंदगी जमा हो रही है। नाली के पास पेड़-पौधों का अपशिष्ट भी फेंका हुआ है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने कचरा हटवाकर नियमित सफाई कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' अजमेर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ का असर:स्थानीय डिस्पेंसरी में नियुक्त हुआ चिकित्सा अधिकारी, ट्रांसफार्मर के खरपतवार की हुई सफाई, नरेन्द्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप