अजमेर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बंद और तिरछी स्ट्रीट लाइट, जाम नालियां और सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, बिजली के तारों से पेड़ की टहनियां टकराने और बंद रोड लाइट की समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत भी दी गई है। आदर्श नगर में बिजली के तारों से टकरा रही पेड़ की टहनियों की समस्या का समाधान कराने पर टाटा पावर के हेड ऑफ ऑपरेशन अमित मुडगल को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... अमित मुद्गल बने आज के 'स्टार ऑफिसर' आदर्श नगर से मनोज झा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में लगे अशोक के पेड़ की ऊंची टहनियां बिजली के तारों से लग रही हैं। इससे तारों के टूटने और हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद टाटा पावर के हेड ऑफ ऑपरेशन अमित मुद्गल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से पेड़ की टहनियों की छंटाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे बिजली के तारों से टहनियां टकराने की समस्या दूर हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए अमित मुद्गल को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। इंद्रा कॉलोनी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त क्रिश्चियन गंज से शैलेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि इंद्रा कॉलोनी में रोड लाइट काफी समय से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर रोड लाइट को ठीक कर दिया गया। इससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... तिरछी स्ट्रीट लाइट से कॉलोनी में अंधेरा पूजा मार्ग, वसंत विहार कॉलोनी से दिनेश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट तिरछी हो गई है। इसके कारण कॉलोनी में पर्याप्त रोशनी नहीं हो पा रही है और रात के समय अंधेरा रहता है। लोगों ने स्ट्रीट लाइट को सीधा कर दुरुस्त कराने की मांग की है। नालियां जाम, जल निकासी हुई बंद आदर्श नगर से किसन सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सरकारी स्कूल से लेकर सेटेलाइट अस्पताल तक सभी नालियां जाम पड़ी हैं। नालियां जाम होने के कारण पानी की निकासी भी बंद हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई जल्द कराने की मांग की है। कई दिनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट लक्ष्मीबाई नगर, ढोला भाटा से हंसराज जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सूर्य नगर में स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब पड़ी है। रात के समय लाइट बंद रहने से क्षेत्र में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। सड़क के बीच लगा बिजली का खंभा बना परेशानी गुलाबबाड़ी से अशोक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वीर तेजाजी देवी मंदिर चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच लगा खंभा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर खंभा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने खंभे को सड़क से हटाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' अजमेर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.सेंट्रल जेल रोड तक बंद रोड लाइट हुई चालू:खराब सड़क, बेसहारा पशुओं का जमावड़ा और बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याएं शामिल 2.अमित मुद्गल बने आज 'स्टार ऑफिसर':बिजली, नाली, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना बाकी 3.‘भास्कर समाधान’ का असर:स्थानीय डिस्पेंसरी में नियुक्त हुआ चिकित्सा अधिकारी, ट्रांसफार्मर के खरपतवार की हुई सफाई, नरेन्द्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 4.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 5.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 6. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 7.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 8.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 9.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते