अजमेर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बिजली के तारों पर फैली झाड़ियां, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, सड़क निर्माण नहीं होने और सड़क किनारे पड़े पत्थर जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, बंद रोड और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत भी दी गई है। आर्या नगर में बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान कराने पर वार्ड पार्षद मनीष सेठी को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद मनीष सेठी बने आज के 'पब्लिक के स्टार' आर्या नगर, चर्च रोड से हेमा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी थी। लाइट बंद होने से रात के समय इलाके में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद मनीष सेठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से रोड लाइट को ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए वार्ड पार्षद मनीष सेठी को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया। वैशाली नगर में बंद स्ट्रीट लाइट हुई दुरुस्त वैशाली नगर से विपुल शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी थी। लाइट बंद होने के कारण रात में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... मंदिर के पास बिजली के तारों पर फैली झाड़ियां, करंट का खतरा अजमेर। वार्ड नंबर 1 स्थित शत्रु माता मंदिर के पास नवदुर्गा कॉलोनी में बिजली के तारों पर बेल और झाड़ियां फैल गई हैं। स्थानीय निवासी भुवनेश सिंह भाटी ने बताया कि बारिश के दौरान पेड़ों और झाड़ियों के बिजली तारों के संपर्क में आने से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने समय रहते पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई कराने की मांग की है। सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोगों को परेशानी अजमेर। वार्ड नंबर 6 के कर्णीपुरा ग्राम क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय निवासी लोकेश जोशी ने बताया कि लंबे समय से पानी सड़क पर आने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदगी और दूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सड़क नहीं बनने से बारिश में कीचड़, निकलना मुश्किल अजमेर। न्यू बाबा रामदेव कॉलोनी में लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी हर्ष महावर ने बताया कि सड़क कच्ची होने के कारण बारिश के दौरान यहां कीचड़ जमा हो जाता है। इससे लोगों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। सड़क किनारे पड़ा बड़ा पत्थर, हादसे का खतरा अजमेर। पुष्कर रोड स्थित नगर डी ब्लॉक के फुटहिल मार्ग पर सड़क किनारे बड़ा पत्थर पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि पत्थर कई दिनों से सड़क किनारे पड़ा है। रात के समय वाहन चालकों को पत्थर दिखाई नहीं देने से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने हादसा होने से पहले पत्थर हटाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' अजमेर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.अमित मुद्गल बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, जाम नालियां और सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे जैसी समस्याएं शामिल 2.सेंट्रल जेल रोड तक बंद रोड लाइट हुई चालू:खराब सड़क, बेसहारा पशुओं का जमावड़ा और बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याएं शामिल 3.अमित मुद्गल बने आज 'स्टार ऑफिसर':बिजली, नाली, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना बाकी 4.‘भास्कर समाधान’ का असर:स्थानीय डिस्पेंसरी में नियुक्त हुआ चिकित्सा अधिकारी, ट्रांसफार्मर के खरपतवार की हुई सफाई, नरेन्द्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 5.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 6.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 7. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 8.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 9.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 10.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश