अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क पर गड्ढे, पाइपलाइन लीकेज, नाली और सीवरेज चैंबर से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पुलिस लाइन से सुशील कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके मार्ग पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने कार्रवाई करवाते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाई। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल को 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। सरकारी आवास कॉलोनी में सीवरेज का टूटा ढक्कन ठीक सरकारी आवास कॉलोनी से भवजीत सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सीवरेज का ढक्कन टूटा हुआ है। टूटे ढक्कन के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए टूटे ढक्कन की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... मकरवाली रोड पर पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बने गड्ढे मकरवाली रोड से महेंद्र कोठारी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पूरी सड़क पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन लीकेज ठीक करवाने और सड़क के गड्ढों की मरम्मत करवाने की मांग की है। डिग्गी बाजार में चैंबर का पत्थर टूटा, नाली भी रहती है जाम डिग्गी बाजार स्थित वार्ड नंबर 15 से नसरीन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में चैंबर का पत्थर टूटा हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, नाली भी आए दिन जाम रहती है, जिससे सफाई और पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से चैंबर का टूटा पत्थर ठीक करवाने और नाली की सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी, लक्ष्मी मोहल्ले में ‘काला पानी’ की सजा, जनता के मुद्दों पर बेफिक्र प्रशासन 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं