अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। शहर जिला अध्यक्ष राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बाद में पत्रकारवार्ता कर शहर के अन्य मुद्दों पर भी नगर निगम के अब तक रहे भाजपा बोर्ड और देवनानी पर भी आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया- अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के अन्तर्गत आचार संहिता लगी हुई है, फिर भी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक वासुदेव देवनानी एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी आचार संहिता को खुलकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार में लगे हुए है। विधानसभा अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा डालकर गली-गली घूमकर प्रचार कर अपने पद की मर्यादा और आचार संहिता को ताक पर रख दिया है। साथ ही संवैधानिक निष्पक्षता का पालन नहीं कर पा रहे है, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से अपने पद ना केवल इस्तीफा दे देना चाहिए। बल्कि उनके द्वारा 25 अगस्त को विजय लक्ष्मी पार्क में भाजपा का दुपट्टा पहनकर भाजपा बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर सभाओं में भाजपा जय-जयकार लगाये जा रहे है। पार्टी की राजनीति और प्रचार में खुलकर कूदने के बाद इनके द्वारा अपनी नैतिकता को पूर्णतयाः ही समाप्त कर दिया है। देवनानी द्वारा संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार कर दिया गया है जब कि विधानसभा अध्यक्ष को संवैधानिक परम्पराओं का निर्वहन करना होता है और आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक प्रचार चुनाव घोषणा के साथ ही संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति के लिए सरकारी मशनरी के उपयोग पर रोक लग जाती है और आजादी के बाद से आज तक किसी भी विधानसभा अध्यक्ष ने पाटी का प्रचार प्रसार कर ऐसी नैतिक सीमाओं का उल्लघन आज तक नहीं किया है। उनके द्वारा किया गया कृत्य अनैतिक, अमर्यादित व संवैधानिक पद की गरिमा की धजियां उड़ाने वाला है।अतः वासदेव देवनानी व भारतीय जनता पाटी के प्रचार-प्रसार की गतिविधियों पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगाई जाये, जिससे आचार संहिता की मर्यादा का उल्लघन ना हो। इस दौरान पत्रकारवार्ता में प्रदेश सचिव रूबी खान, डेयरी चेयरमेन रामचन्द्र चौधरी, हेमंत भाटी, विजय जैन, श्रीगोपाल बाहेती, राजेश टंडन, महेन्द्रसिंह रलावता आदि मौजूद रहे। ……….. राजस्थान- नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली