अजमेर के दिल्ली गेट के पास रविवार रात 11:45 बजे एक ऑटो ड्राइवर और जायरीन के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी अनुसार पैदल जा रहे जायरीन को ऑटो ड्राइवर ने सामने से हटने को कहा था। इस पर उनके बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। जायरीन के साथियों ने भी ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। ऐसे मे ऑटो में सवार लोगों ने भी जायरीन को पीटना शुरू कर दिया। 10 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। इन 2 फोटो में देखें घटना….