जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर सूफी इंटर नेशनल व अन्य मुस्लिम संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट हताई से जुलूस निकाला गया। जुलूस की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए वालेन्टियर नियुक्त किए गए। कार्यक्रम के अंत में सलाम पेश कर दुआ की गई। जुलूस के मार्ग पर आकर्षक सजावट कर पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब के जन्म दिवस की खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए बुधवार की सुबह अंदर कोट स्थित हताई से जुलूस निकाला गया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम लोगों ने भाग लिया। जुलूस में पैगम्बर साहब की जीवनी व शिक्षाओं सहित इस्लाम के सिद्धांत की आमजन को जानकारी देने के लिए तख्तियां लगाकर झांकी सजाई गई। अंदरकोट हताई से लेकर त्रिपोलिया गेट, दरगाह का निजामगेट होकर दरगाह बाजार, देहली गेट, गंज, महावीर सर्किल होकर आनासागर संपर्क सड़क पर सपन्न हुआ। जुलूस के समापन स्थल तक सड़क पर सजावट की गई। इसके अलावा खादिमों की संस्था अंजुमन ने दरगाह परिसर को आकर्षक रूप से सजाया। फोटोज में देखें जूलुस…