अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, बिजली के पोल, सड़क-नाली और गंदे पानी से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी समाधान की राह देख रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' रामगंज स्थित नूर कॉलोनी से हनीफा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई का कोई निर्धारित समय नहीं है। पानी कब आएगा, इसका समय तय नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को पानी भरने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे थे। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद जेईएन शाहीन बानो ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्या का समाधान कर दिया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। सात दिन से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल भगवानगंज से हिमांशु कटारिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके यहां पिछले 7 दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। लगातार लाइट बंद रहने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कर दिया गया। अब लाइट चालू होने से स्थानीय लोगों को रात में आवाजाही में राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... रोड लाइट नहीं लगी, रात में अंधेरे की समस्या ढोला भाटा से निशांत चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट लगी हुई नहीं है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को सड़क पर आने-जाने में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में रोड लाइट लगवाने की मांग की है। बिजली के पोल पर फैल रही पेड़ की शाखाएं, परेशानी की आशंका दयानंद कॉलोनी से कैलाश चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बिजली के पोल पर पेड़ की शाखाएं फैल रही हैं। शाखाओं के बिजली के पोल और तारों के आसपास फैलने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए पेड़ की बढ़ी हुई शाखाओं की छंटाई करवाने की मांग की है, ताकि बिजली व्यवस्था से जुड़ी किसी तरह की परेशानी न हो। सड़क और नालियां टूटी, लोगों को आवागमन में परेशानी ब्यावर रोड स्थित न्यू गोविंद नगर से ममता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क और नालियां टूटी हुई हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं टूटी नालियों के कारण जल निकासी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क और नालियों की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके। नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा, लोग परेशान गोदावत मोहल्ला से शिवराज गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। पानी जमा रहने से सड़क पर गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। लोगों को इस रास्ते से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करवाकर सड़क पर जमा गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. भगवानगंज में 7 दिन बाद जली रोडलाइट:पानी की सप्लाई, ट्रांसफॉर्मर और बेसहारा पशुओं जैसी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 2. कोकिल कुंज में पानी के प्रेशर की समस्या हुई दूर:15 दिन बाद पाइपलाइन के खुले गड्ढे से मिली राहत 3.डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 4. एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, सफाई, रोड लाइट जैसी समस्याओं पर कार्य जारी 5.अजय नगर में पेयजल की समस्या से मिली राहत:सफाई, सड़क, बिजली के खंभे और झाड़ियों से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:नालियों की सफाई, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं सामने आई 7.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 9. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 10.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय