अजमेर में सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक है। आज सुबह भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया। आज न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। बता दें कि अब मानसून विदा होने वाला है। आज हल्की बारिश के आसार इस मानसून सीजन में अब तक 476.3 MM बारिश दर्ज हो चुकी है। सीजन में अब तक 437.5 MM बारिश सामान्य मानी गई थी। इस हिसाब से अजमेर में सामान्य से 38.8 MM अधिक है। मानसून की विदाई के बीच हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 16 और 17 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।