अजमेर नगर निगम के चुनाव के नतीजों से बीजेपी को झटका लगा है। 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस ने जीते हैं। अब कांग्रेस को बहुमत (41) के लिए 4 पार्षदों की दरकार है। भाजपा ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा को बोर्ड बनाने के लिए 9 पार्षदों को पाले में करना पड़ेगा। अजमेर में 11 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने के कारण निर्दलीय किंगमेकर की स्थिति में हैं। अजमेर नगर निगम में 36 साल से भाजपा का बोर्ड रहा। यहां स्पीकर वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल की प्रतिष्ठा दांव पर थी। पिछली बार के निकाय चुनाव में बीजेपी के 48, कांग्रेस के 18, एक आरएलपी और 13 निर्दलीय चुनाव जीते थे। इस बार जीत से कांग्रेस में उत्साह है। चुनाव में ये 5 बड़े उलटफेर देखें, किस वार्ड में कौन जीता बता दें कि अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड हैं, इसमें कांग्रेस के 77 व भाजपा 79 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 204 हैं। कुल 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता थे, जिनमें से 2 लाख 86 हजार 823 ने वोट डाला। मतगणना में भाजपा कांग्रेस के वे प्रत्याशी नहीं आए जो बाडे़बंदी में रहे। उनकी ओर से नियुक्त किए गए एजेंट सेंटर पर मौजूद रहे। देखें- रिजल्ट के बाद की तस्वीरें ………. ये खबरें भी पढ़ें.. अजमेर में 4 वोट से जीती कांग्रेस पार्षद:निलंबित ASI की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी बनीं पार्षद; 80 पार्षदों की प्रोफाइल अजमेर- कांग्रेस से रश्मि शर्मा-रश्मि हिंगोरानी मेयर पद की दावेदार:बीजेपी अनामिका और रंजना पर खेल सकती है दांव; अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है सीट केबिनेट मंत्री रावत-विधायक भदेल खुद के वार्ड में हारे:भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने जीती सीट; जानिए-बडे़ नेताओं के वार्ड में कौन हारा-कौन जीता