पंचायतीराज चुनाव के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन करने का कल आखिरी दिन है। जिला परिषद सदस्य के लिए जिले में चार जगह पर्चा दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। अजमेर में 10 ने 12 नामांकन दाखिल किए। इसमें वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्वेता शर्मा, आठ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गोरधनलाल गुर्जर, 30 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कंचन चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कुछ लोगों ने नामांकन दाखिल किए। उनका कहना रहा कि निर्देश मिल चुके है और ऐसे में उन्होंने नामांकन भरा। अभी तक भाजपा व कांग्रेस की ओर से अधीकृत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। दोनों पार्टियां आज लिस्ट जारी कर सकती हैं। सम्भावना है कि पार्टी की ओर से सीधे रिटर्निंग अधिकारी को भी सूची सौंपी जा सकती है। अजमेर में वार्ड 30 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। लेकिन जिला परिषद के वार्ड संख्या 30 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कंचन चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। उनका कहना रहा कि वे मिलकर आ गई है और उनको टिकट दिया गया, इसके लिए वे पार्टी का आभार जताती है। साथ ही किसान की फ़सलो का मुआवजा नहीं मिल पाया,उन्हें उचित मुआवजा दिलवायेंगे और गाँव की सड़क पानी बिजली की समस्या का निवारण करेंगी। अजमेर में वार्ड 8 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। लेकिन जिला परिषद के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गोवर्धन लाल गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि निर्देश मिल गए थे और उसी के अनुसार नामांकन दाखिल किया। सरकार ने कुछ काम नहीं किया। पानी की समस्या है। शिक्षा व चिकित्सा व मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन वार्ड के नामांकन यहां होंगे दाखिल जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु ने बताया- जिला परिषद चुनाव के लिए 4 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जहां नामांकन दाखिल होंगे। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति - नामांकन पहले चरण में पूरे होंगे अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का निर्वाचन पहले व दूसरे दोनों चरणों में आंशिक रूप से होना तय है, लेकिन दोनों चरणों के नामांकन संबंधी पूरी प्रक्रिया पहले चरण में ही एक साथ प्रकाशित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा की ओर से 7 अक्टूबर को जारी पत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), अजमेर को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अजमेर - ग्रामीण पंचायत समिति में प्रथम (22) अक्टूबर) एवं द्वितीय चरण (24 अक्टूबर) में होने वाले चुनावों के लिए नामांकन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं अलग-अलग चरणों में नहीं, बल्कि पहले चरण में ही एक साथ पूरी कराई जाएंगी। बतादें प्रथम चरण में एक व दूसरे चरण में 25 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे। आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम…. पिछले चुनाव तक अजमेर में 1 जिला परिषद थी। अब भी 1 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। इस बार 33 सदस्य चुने जाएंगे। (इसमें 1 पंचायत समिति बड़ल्या नई बनी है) Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव