अजमेर में टाटा पावर ने अति आवश्यक तकनीकी कार्य के निवारण के लिए शनिवार-रविवार को शहर और आसपास के कई इलाकों में बिजली बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है। शनिवार को सबसे ज्यादा 4 घंटे 30 मिनट तक सोमलपुर गांव, पानी की टंकी, शाई, पीली खान, बाबा बादामशाह सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं रविवार को सबसे ज्यादा 6 घंटे 30 मिनट तक मखुपुरा सहित बड़े औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शनिवार, 3 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद रविवार, 4 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद