अजमेर के केकड़ी में टीचर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और ग्राउंड मे लेट गया। सूचना पर स्कूल पहुंचे लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं आया। बुधवार को हुए घटनाक्रम का गुरुवार को वीडियो सामने आया। वीडियो आने के बाद टीचर को हटा दिया। मामला सावर के उंदरी गांव स्थित सरकारी स्कूल का है। टीचर भीमाराम बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। टीचर की हालत इतनी खराब थी कि वह क्लास रूम तक नहीं जा पाया। ग्राउंड में टीचर को लेटा हुआ देखकर स्टूडेंट्स ने लोगों को बताया। पहले देखिए, मामले से जुड़ी PHOTO'S… 27 साल से एक ही जगह पोस्टिंग भीमाराम पिछले करीब 27 साल से इसी स्कूल में पोस्टेड था। करीब 6 महीने से कार्यवाहक हेडमास्टर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह स्कूल में बच्चों को मैथ्स और साइंस पढ़ाता था। टीचर को स्कूल से हटाकर पंचायत मुख्यालय लगाया मामला सामने आने के बाद गुरुवार को अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीणा ने टीचर को उंदरी स्थित स्कूल से हटाकर मीणों का नयागांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (EEO5) कार्यालय में लगा दिया। उन्होंने बताया- जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को भी जानकारी दी गई है। (इनपुट-मान सिंह मीना, घटियाली)