अजमेर में मानसून सीजन की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। 2026 के मानसून सीजन में अजमेर में करीब 523.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर की शुरुआत होते ही सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी के तेवर बरकरार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह अजमेर का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय हवा में ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं सूरज निकलने के बाद तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्मी का असर बना रहेगा। पहले सप्ताह में रातें और ठंडी होंगी मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ेगी। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहेगा। यानी आने वाले दिनों में अजमेर में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का मौसम देखने को मिलेगा।