अजमेर में शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक महिला का रेप करने और बाद में शादी से इनकार कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसके पति से तलाक भी करवा दिया। तलाक के बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया और करीब छह साल तक उसका शोषण करता रहा। महिला के अनुसार, वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा और शादी करने की बात कही। महिला ने जब बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, तो आरोपी ने खुद भी शादीशुदा होने की बात बताते हुए कहा कि यदि वह उससे शादी करेगी तो वह अपनी पत्नी को छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी लगातार उससे संपर्क करता रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर वह धमकाने लगा और उसके पति को उनके संबंधों के बारे में बताने की बात कहकर दबाव बनाता था। इसी दौरान आरोपी ने महिला का अपने पति से तलाक भी करवा दिया। तलाक के बाद वह महिला को अपने साथ ले गया और करीब छह साल तक उसका शोषण करता रहा। मारपीट कर घर से निकाला महिला ने शिकायत में बताया कि पिछले करीब छह महीने से आरोपी उसे अपने घर में रखकर प्रताड़ित कर रहा था और घर के अंदर बंद करके रखता था। 28 सितंबर को महिला ने आरोपी से उसकी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। घर में बंधक बनाकर रखा महिला का आरोप है कि आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी के भाई ने भी उसे धमकाया। इसके बाद परिजनों ने उसे घर में बांधकर रखा और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी व उसके परिजनों पर शारीरिक शोषण, मारपीट, धमकी और बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।