भास्कर न्यूज | झालावाड़ झालावाड़ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में रविवार सुबह पूजा-अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। इससे पहले बालाजी की प्रतिमा को चोला धारण कराया गया और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर समिति के अनुसार यह पाठ नौ दिनों तक चलेगा। 20 अक्टूबर को हवन और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा और कोषाध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने जानकारी दी। भंडारे की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सचिव कमल अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल को दी गई है।