अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारा स्थित एक घर में 4 फीट का कोबरा घुस गया, जिसे घर के पालतू डॉग लेब्रा ने फाइट कर भगा दिया। लेब्रा करीब 1 मिनट तक डॉग से फाइट करता रहा, हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। कुछ देर की फाइट के बाद कोबरा दीवार के पास घुस गया, जिसे शिवम चौहान ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे कटोरी वाला तिबारा निवासी नीरज सैनी के घर की है। रेस्क्यू करने वाले युवक शिवम चौहान ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू किया, वह कमरे के फ्लेक्स के नीच चला गया, जिसे रेस्क्यू कर बाला किला के जंगल में छोड़ दिया। 1 मिनट तक चली लेब्रा और कोबरा की फाइट शिवम ने बताया कि मेरे वहां पहुंचने से पहले उनके पालतू लेब्रा डॉग ने कोबरा पर अटैक कर दिया, हालांकि कोबरा ने भी कुत्ते पर जवाबी हमला किया और यह फाइट करीब 1 मिनट तक चलती रही। परिवार के लोगों ने बताया कि कोबरा दो-तीन दिन से घर के परिसर के आसपास ही दिख रहा था। लेकिन पकड़ में नहीं आया। जब भी कोबरा दिखता तो डॉग भौंकने लगता। डॉग के भौंकने पर ही कोबरा पकड़ में आ सका है। शिवम ने कहा कि कोबरा खतरनाक था।