अलवर में एक किसान के घर के पास करीब 15 फीट लंबा अजगर देखकर ग्रामीण डर गए। अजगर झाड़ियों में बैठा था। किसान के परिवार ने उसे देखकर स्नैक रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अजगर को करीब से देखा और उसके साथ फोटो भी खिंचवाए। महिलाओं ने भी अजगर को हाथ में लिया। अजगर डडीकर गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे निकला था, जिसका आज सुबह रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान इधर-उधर भागने लगा था अजगर स्नेक रेस्क्यू टीम के हर्ष कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे डडीकर गांव के एक किसान का फोन आया था। किसान ने बताया कि उसके घर के पास झाड़ियों में अजगर बैठा है। रात होने के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी होती, इस कारण टीम सुबह पहुंची। सुबह करीब 5 बजे किसान ने दोबारा फोन कर बताया कि अजगर दूसरी झाड़ी में बैठा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अजगर करीब 15 फीट लंबा था, इस कारण रेस्क्यू करने में समय लगा। अजगर को पकड़ा तो वह इधर-उधर भागने लगा, लेकिन टीम ने सावधानी से उसे काबू कर लिया। रेस्क्यू टीम के हर्ष कुमार के साथ आकाश पारीक और तायल सैनी ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने अजगर के साथ खिंचवाए फोटो अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अजगर को करीब से देखा और उसके साथ फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भी अजगर को हाथ में लेकर देखा और फोटो ली। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया। टीम ने सावधानी के साथ पूरे अभियान को पूरा किया।