अलवर में खेत पर कड़बी (सूखे चारा) का कचरा जलाते समय 14 साल की बालिका हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से उसके दुपट्टे में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजनों ने बालिका को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नांगल पलखड़ी गांव में गुरुवार शाम की है। पीड़ित बालिका का नाम मुस्तुका(14) पुत्री साजिद नांगल पलखड़ी निवासी है। दुपट्टे में लगी आग, देखते ही देखते कपड़ों में फैली पिता साजिद ने बताया कि गुरुवार शाम को मुस्तुका खेत पर कड़बी का सूखा कचरा एकत्रित कर उसमें आग लगा रही थी। इसी दौरान हवा या अचानक उठी लपटों की वजह से उसके दुपट्टे ने आग पकड़ ली। जब तक बालिका कुछ समझ पाती, आग तेजी से उसके पूरे कपड़ों में फैल गई। चीख सुनकर पहुंचे परिजन, पानी डालकर बुझाई आग कपड़ों में आग लगते ही बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे परिजन और लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में पानी डालकर आग बुझाई और झुलसी हुई हालत में मुस्तुका को अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।