अलवर जिले में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर को है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन जमा कराने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। जिनको टिकट मिलना है, उनके पास विधायकों के फोन आ गए हैं। फोन आने पर कुछ अलवर के मिनी सचिवालय में नामांकन जमा कराने पहुंच गए हैं। कुछ अभी इंतजार में हैं। 13 अक्टूबर को नामांकन जमा कराने की अंतिम तारीख है। अलवर में जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 39 वार्ड हैं। इसके एक दिन पहले 12 अक्टूबर को नामांकन जमा कराने वालों की भीड़ है। बीजेपी व कांग्रेस के दावेदार भी नामांकन जमा कराएंगे। कुछ बागी होकर मैदान में उतरेंगे। बीजेपी व कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की बीजेपी व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। वैसे जिनको टिकट दिए जाने हैं उनमें से 90 प्रतिशत को साफ बोल दिया गया है इसलिए उनके नामांकन जमा हो रहे हैं। 14 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर 22 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी। इसके एक दिन बाद 24 अक्टूबर को सरपंच व पंच के लिए मतदान होगा। कांग्रेस व बीजेपी मुख्य पाटिर्यों की ओर से नामांकन की अंतिम तिथि के दिन ही सिंबल जमा होंगे। अलवर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव पर्यवेक्षक लगाया है। पंच -सरपंच के चुनाव की तारीख से एक दिन पहले नामांकन की पूरी प्रक्रिया होगी। उसी दिन नामांकन होंगे। उसी दिन संवीक्षा कर नाम वापस कर सिंबल आवंटित किए जाएं। फिर अगले दिन चुनाव होगा।