अलवर में एक महीने पहले काली मोरी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी हिंमांशु मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोप है कि बदमाशों ने तीनों दोस्तों को कार से रौंद दिया था। वारदात में शामिल 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पछताछ में जुट गई है। दरअसल, अलवर में एक महीने पहले तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जानबूझकर टक्कर मार दी थी, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार नाले की 5 फीट ऊंची दीवार से टकरा गई थी, जिससे दीवार टूट गई थी। इस दौरान एक युवक उछलकर नाले में गिर गया था और बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। घटना अरावली विहार थाना इलाके में काली मोरी स्थित मोती नगर में 12 सितंबर की रात 10:15 बजे की थी। घटना के अगले दिन सुबह 8 बजे से परिजन और स्थानीय लोग जिला हॉस्पिटल के बाहर बिजली घर चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार अरावली विहार थाने के एसएचओ गुरुदत्त सैनी ने कहा कि एक महीने पहले तीन बाइक सवार युवकों की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले 6 आरोपी पहले अरेस्ट हो चुके थे। अब फरार 10 हजार रुपए के इनामी हिंमांशु मीना निवासी मोती नगर अलवर को अरेस्ट किया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के अपने घर के आसपास से उसके आने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसे अरेस्ट किया गया है। यह आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। जिसके कारण एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस वारदात में चोर डूंगरी निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू (22) पुत्र बजरंग सिंह राजपूत, तहसीलदार कॉलोनी निवासी युवराज उर्फ युवी (21) पुत्र नेमीचंद सैनी और काला कुआं इलाके निवासी हिमांशु (22) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा की मौत हुई थी।