अलवर शहर समेत जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके चलते धूप का असर पूरी तरह गायब रहा। हल्की ठंडी हवा चलने से मौसम में कुछ ठंडक बनी हुई है और पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर भी कम महसूस हो रहा है। सुबह से छाए बादलों को देखते हुए दोपहर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं 26 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 27 और 28 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। बिजली गिरने की चेतावनी इन दोनों दिनों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। 27 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 35 और 28 सितंबर को 33 डिग्री रहने की संभावना है। 29 सितंबर से मौसम फिर आंशिक रूप से साफ होने का अनुमान है। जिले में अब तक 506 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश 541.5 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। ऐसे में अलवर में अब तक बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है।