आमेट में शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती होगी। वोटों की गिनती पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कॉलेज में सुबह 8 बजे शुरू होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आमेट में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 76.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अनुमान है कि सुबह 10 बजे तक नतीजे साफ होने लगेंगे। दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। 57 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला कुल 25 वार्डों के लिए 57 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 25-25 और 7 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।