भरतपुर की 10 वर्षीय अमायरा सोनी ने रियलिटी शो इंडियाज़ टैलेंट फाइट के टीवी राउंड में कलात्मक योग प्रस्तुति के साथ टॉप-50 में जगह बनाई है। अमायरा पिछले दो वर्षों से नियमित योग अभ्यास कर रही हैं और अब तक 13 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जिनमें से पांच जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में मिले। उनका चयन दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।