राणावास कस्बे में विमला हितेश जैन राय गांधी के 35 उपवास की तपस्या पूरी हुई। वैभव नरेश जैन राय गांधी की 15 उपवास की तपस्या भी सम्पन्न हुई। तपस्वी के पारणा पर जैन वर्धमान गली से वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा गाजे-बाजे के साथ मेन रोड, पुलिस चौकी, मारवाड़ रोड होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचा। यहां शासन माता पूजन हुआ। प्रभावना का वितरण किया गया। नरेश जैन, शैलेष बोहरा, नागराज सहलोत, महावीर गांधी, किशोरसिंह राजपुरोहित, ताराचंद सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में तपस्वी विमला हितेश जैन राय गांधी का बहुमान किया। तपस्विनी की अनुमोदना की गई।