निर्वाचन आयोग के कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ये देश का दुर्भाग्य है। दो कमिश्नर SIR के मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आपत्तियां देते हैं। वे कोई सुनवाई तक नहीं करते। ऐसे में उनको एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। जो कुकर्म उन्होंने किए है, जिस प्रकार से वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ की और उसके बाद बिहार, बंगाल में चुनाव करवाए। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। अशोक गहलोत जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में जोधपुर में हुए अग्निकांड में जले लोगों की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- जो व्यक्ति 10-15 बार वोट दे चुका है। उसे वोट से वंचित कर दिया जाए तो उस पर क्या बीती होगी। आज देश में गरीब और सामान्य वर्ग के लिए वोट देना एक सम्मान की बात है। निकाय चुनावों में हुई ऐसी गुंडागर्दी मैंने पहले कभी नहीं देखी गहलोत ने कहा- निकाय चुनावों में जिस तक गुंडागर्दी, पुलिस प्रशासन की दबंगता देखने को मिली, मैंने जिंदगी में कभी नहीं देखी। अगर आप किसी से भी जाकर पूछे चाहे बीजेपी का हो, कांग्रेस का या किसी भी पार्टी का वो यही बात कहेगा कि ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी। बीजेपी वाले तो खुलकर इस पर कुछ कह नहीं सकते, लेकिन आप अगर बीजेपी या आरएसएस वालों से अलग से बात करेंगे तो वो भी यही कहेंगे। मकान तोड़ देंगे, घर पहुंच जाना, नोटिस देना, थाने बुलाकर परेशान करना इस तरह की धम​कमियां पहले कभी नहीं देखने को मिली। हाइकोर्ट को रात 2 बजे सुनवाई करनी पड़, ये इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। किस प्रकार यूपी पुलिस, भजनलाल पुलिस का चुनावों में उपयोग किया गया है। ये भी पढ़ें… गहलोत बोले-सीईसी ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजना चाहिए:आरएसएस और बीजेपी नेता मुझे मैसेज कर रहे कि हमारी पार्टी में हो क्या रहा है?