भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। शुक्रवार को गोलकीपर सविता पूनिया ने फर्स्ट हाफ में चीन का पेनल्टी स्ट्रोक रोककर भारत की बढ़त कायम रखी। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। भारत ने इससे पहले 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था। विमेंस हॉकी के गोल्ड के साथ भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है। 13वें दिन 6 गोल्ड बॉक्सिंग में एक ही दिन 3 गोल्ड सुजीत ने पिछड़ने के बाद रेसलिंग में जीता गोल्ड रेसलिंग के पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में सुजीत कलकल ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडिएव को 10-9 से हराया। मुकाबले में एक समय सुजीत 2-9 से पीछे थे और सिर्फ 1 मिनट 40 सेकंड का खेल बाकी था। इसके बाद उन्होंने लगातार टेकडाउन किए। आखिरी 11 सेकंड में एक और टेकडाउन से 2 अंक लेकर स्कोर 10-9 कर दिया और गोल्ड जीत लिया। आर्चरी में विमेंस टीम चैंपियन जीत के बाद विमेंस टीम ने चैंपियन गाने पर डांस किया भारतीय विमेंस हॉकी टीम का सेलिब्रेशन ड्रेसिंग रुम में भी जारी रहा। टीम ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के चैंपियन गाने पर डांस किया। एशियन गेम्स के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…