बड़ीसादड़ी नगर पालिका चुनाव के लिए मतगणना पंचायत समिति सभागार में सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। 11 सितंबर को हुआ था मतदान बड़ीसादड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 86.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना 5 राउंड में पूरी की जाएगी। अनुमान है कि सुबह करीब 10 बजे तक चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद दोपहर तक सभी वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 61 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला बड़ीसादड़ी में इस बार सभी 25 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इनके अलावा निर्दलीय और अन्य प्रत्याशी भी मैदान में रहे हैं। कुल 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के दौरान होगा। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को प्रभावित कर सकते हैं। बड़ीसादड़ी नगर पालिका में सभापति का पद अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए है। पार्षदों के परिणाम के साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि नगर की अगली शहरी सरकार की कमान किस राजनीतिक दल के हाथ में जाएगी। कांग्रेस-बीजेपी के 25-25 प्रत्याशी कुल 25 वार्डों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 25-25, बसपा का 1 और 10 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। कुल मतदान 86.06 प्रतिशत रहा। मतगणना पंचायत समिति सभागार, बड़ी सादड़ी में 5 राउंड में होगी। सभापति का पद अनारक्षित है। बड़ी सादड़ी नगर पालिका