भारत की पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। उन्हें विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 मैच में चीन की वांग झी यी ने 11-21, 21-15, 17-21 से हराया। यह मैच एक घंटे 28 मिनट चला। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही चैंपियनशिप में गुरुवार को तीसरी सीड चीन की खिलाड़ी क्रैप्स से परेशान दिखीं। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय स्टार सिंधु को हरा दिया। सिंधु की हार के साथ सिंगल्स कैटेगरी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। उनसे पहले आयुष को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने उन्हें 45 मिनट में 21-19, 21-11 से हराया। मेंस डबल्स में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने, विमेंस डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चीनी खिलाड़ियों से लगातार 8 जीत के बाद हारीं सिंधु 9वीं सीड पीवी सिंधु चीन के खिलाड़ियों के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार 8 जीत के बाद हारी हैं। इसी के साथ उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप में छठा मेडल जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। सिंधु ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की, लेकिन निर्णायक गेम में वे अपनी लय कायम नहीं रख सकीं। आयुष शेट्‌टी 45 मिनट में हारे सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप को 21-23, 21-19, 21-17 से हराया। 5वीं सीड भारतीय जोड़ी को पिछले राउंड में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल के खिलाफ वॉकओवर मिला था। त्रिसा-गायत्री भी क्वार्टर फाइनल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने विमेंस डबल्स में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 39वीं सीड भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में जापान की 7वीं सीड रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को चीन की गुओ शिन वा और चेन फांग हुई ने 21-16, 21-5 से हराया। इसके साथ ही भारत का मिक्स्ड डबल्स अभियान भी खत्म हो गया। ध्रुव-तनिषा की जोड़ी चीनियों से हारी मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को चीन के गुओ शिन वा और चेन फांग हुई के खिलाफ 16-21, 5-21 हार झेलनी पड़ी है। यह मैच 31 मिनट तक चला। ध्रुव और तनिषा ने पिछले मैच में मकाऊ के लियोंग लोक चोंग और एन वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया था।