बालोतरा जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों-वार्डपंचों की आज आरक्षण लॉटरी निकाली गई। बालोतरा पंचायत समिति सभागार में बालोतरा और कल्याणपुर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों की आरक्षित सीटें तय की गईं। लॉटरी निकालने के लिए स्कूली छात्राओं ने पर्चियां निकालीं। यह पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार और दूसरे संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बालोतरा पंचायत समिति की कुल 56 ग्राम पंचायतों में से ठीक आधी 28 पंचायतें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। वर्गवार आरक्षण के तहत एससी के लिए 9 पंचायतें (4 महिला, 5 ओपन), एसटी के लिए 7 पंचायतें (3 महिला, 4 ओपन), ओबीसी के लिए 11 पंचायतें (5 महिला, 6 ओपन) और अनारक्षित वर्ग के लिए कुल 29 पंचायतें (16 महिला, 13 ओपन) निर्धारित की गई हैं। कल्याणपुर पंचायत समिति की कुल 39 ग्राम पंचायतों में से 19 पंचायतें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। वर्गवार आरक्षण के तहत एससी के लिए 5 पंचायतें (2 महिला, 3 ओपन), एसटी के लिए 4 पंचायतें (2 महिला, 2 ओपन), ओबीसी के लिए 8 पंचायतें (4 महिला, 4 ओपन) और अनारक्षित वर्ग के लिए कुल 22 पंचायतें (11 महिला, 11 ओपन) निर्धारित की गई हैं। पंचायत समिति गुड़ामालानी पंचायत समिति गिड़ा पंचायत समिति पाटोदी पंचायत समिति धोरीमन्ना पंचायत समिति सिणधरी पंचायत समिति सिवाना पंचायत समिति समदड़ी पंचायत समिति पादरू पंचायत समिति पायला कला पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।