बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी टेस्ट में दूसरी पारी में 6 विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। टीम के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 82 और मुशफिकुर रहीम ने 81 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की कुल बढ़त 329 रन हो गई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 106 रन की बढ़त मिली। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने हैट्रिक विकेट लिया। वे टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने। शांतो-मुशफिकुर ने बीच 159 रन की साझेदारी बांग्लादेश की दूसरी पारी में शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक के विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो और मुशफिकुर रहीम ने पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। मुशफिकुर 81 रन बनाकर स्लिप में कैच आउट हुए, जबकि शांतो 82 रन बनाने के बाद काइस अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। दिन के अंत तक बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 223 रन बनाए। यामिन अहमदजई ने 2 विकेट लिए। हसन महमूद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले बांग्लादेशी पेसर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वे देश के पहले तेज गेंदबाज बने, जिसने टेस्ट में हैट्रिक ली है। महमूद ने 21 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट लिए। 26 साल के महमूद ने अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन लगातार गेंदों पर इस्मत आलम, कैस अहमद और जिया-उर-रहमान को आउट किया। 83वें ओवर में पूरी हुई हैट्रिक बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज महमूद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज हैं। अलोक कपाली ने 2003 में पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ पहली हैट्रिक ली थी। इसके बाद सोहाग गाजी ने 2013 में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली। दोनों स्पिन गेंदबाज थे। इसलिए महमूद बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की है। अफगानिस्तान की पारी 240 रन पर सिमटी अफगानिस्तान ने तीसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 211 रन से की थी। टीम अपने स्कोर को और बढ़ाना चाहती थी। 83वें ओवर में महमूद के लगातार तीन विकेटों ने निचले क्रम में अफगानिस्तान को मुश्किल में डाल दिया। टीम इसके बाद संभल नहीं सकी और 240 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश टीम ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे।