बांसवाड़ा में नगरीय निकाय आम चुनाव में गुरुवार (27 अगस्त) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। जिले के तीनों प्रमुख निकायों—नगर परिषद बांसवाड़ा, नगर पालिका कुशलगढ़ और नगर पालिका परतापुर-गढ़ी—के कुल 105 वार्डों के लिए पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। ​अब 29 और 31 अगस्त को दाखिल होंगे पर्चे ​निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन के लिए 27, 29 और 31 अगस्त की तिथियां निर्धारित की गई हैं। बीच में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण नामांकन कार्य नहीं होगा। अब उम्मीदवार आगामी 29 और 31 अगस्त को अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। ईवीएम का रेंडमाइजेशन ​चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (NIC) कार्यालय में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन सफलतापर्वक संपन्न हुआ। ​जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव की मौजूदगी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान बैठक में निम्नलिखित प्रतिनिधि मौजूद रहे: ​इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत, उपखंड अधिकारी भागचंद रेंगर और संयुक्त निदेशक सत्येंद्र शाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने बताया कि रेंडमाइजेशन का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना है, ताकि मशीनों का आवंटन निष्पक्ष तरीके से हो सके। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत किसी भी ईवीएम मशीन का आवंटन किसी भी मतदान केंद्र के लिए हो सकता है, जिससे मशीनों के चयन एवं आवंटन की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहती है। ​जिला कलेक्टर ने किया भंडार शाखा का निरीक्षण ​चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को भंडार शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री के रख-रखाव, सुरक्षा और व्यवस्थित संधारण की स्थिति को परखा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पर्वतसिंह चुण्डावत व प्रकोष्ठ प्रभारी दलसिंह गरासिया भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियां पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समयसीमा में पूरी की जाएं।