आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के बासला गांव में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा आयोजित की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में हुई सभा में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​सभा में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सभा के मंच से विपक्षी दलों भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) और भारतीय जनता पार्टी सैकड़ों कार्यकर्ता अन्य दलों का साथ छोड़कर कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। हम मजबूत पार्टी है और हम आगामी चुनाव जीतेंगे। वहीं पूर्व मंत्री मालवीया ने पूर्ण बहुमत के साथ जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया है। ​इस आमसभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया समेत कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच से सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। देखिए- तस्वीरें