बांसवाड़ा के मोटा गांव थाना क्षेत्र के गनोड़ा कस्बे में गुरुवार देर रात बाइक और डंपर की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल हो गया। गैरेज का काम खत्म कर घर लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ा। हादसे में युवक का सिर फट गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए देर रात करीब 1 बजे उदयपुर रेफर किया गया। गैरेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था जानकारी के मुताबिक मोटा गांव निवासी धनपाल पुत्र रामु बुनकर गुरुवार रात करीब 10 बजे गैरेज से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। गनोड़ा कस्बे में पहुंचते ही उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि धनपाल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी सूचना हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल धनपाल को गनोड़ा के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत नहीं सुधरी तो उदयपुर रेफर गनोड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद धनपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां भी उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे उदयपुर रेफर कर दिया। उसे देर रात करीब 1 बजे उदयपुर भेजा गया। भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।