बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र के बिलेड़ी गांव में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए। इससे अनियंत्रित होकर टेम्पो (ऑटो) पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से कलिंजरा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायलों में प्रकाश, सीमा, निकेश और रोहित सहित कुल 5 लोग शामिल हैं। सभी बिलेड़ी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी सवारियां ऑटो में किसी काम से बाजार जा रहे थे, तब ही हादसा हो गया।