बांसवाड़ा में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों को नोच लिया। एक का गाल फाड़ डाला, तो दूसरे के सिर पर नोच लिया। तीसरे बच्चे के सीने पर पंजे मारे। घटना कुशलगढ़ क्षेत्र के पाटड़ी मोहकमपुरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। तीनों घायल बच्चों का बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पाटड़ी मोहकमपुरा गांव निवासी ईश्वर ने बताया- सुबह करीब 8:30 बजे मेरा डेढ़ साल का बेटा बलवन घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ता सीधा बलवन के गाल पर झपटा। आंख और कान के पास भी काट खाया। बच्चे के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर हम दौड़े। लाठी-डंडे से कुत्ते को भगाया। अब देखें कुत्ते के हमले में घायल बच्चों की तस्वीरें… बच्ची के सिर की चमड़ी उधड़ी ईश्वर ने बताया कि उसी कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाले दो अन्य बच्चों पर भी हमला किया। पड़ोसी राकेश की 3 साल की बेटी केला के सिर पर नोच लिया। उसकी चमड़ी उधड़ गई। वहीं दीपेश के एक साल के बेटे रविराज की छाती पर पंजे मारे। इसके बाद हम सभी बच्चों को कुशलगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोपहर करीब 12:15 बजे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। … कुत्ते के काटने की ये खबर भी पढ़ें… कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को नोचा,VIDEO:सड़क पर पटककर काटता रहा; कलाई, पीठ और सिर पर गहरे घाव कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर कई जगह नोच लिया। बच्ची अकेले ही गली में जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…