बांसवाड़ा नगरपरिषद में आज 59 वार्डों 185 उम्मीदवारों का रिजल्ट है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। एक-एक कर चुनावी नतीजे सामने रहे है। कुल 5 राउंड में होने वाली मतगणना के पहले राउंड में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। 60 वार्डों में से भाजपा ने 34 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी 22 वार्डों में विजयी रहे, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वहीं, कुशलगढ़ नगरपालिका के 20 वार्डों में से भाजपा ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 9 वार्डों में जीत मिली। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। तो परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा को 11 वार्डों में जीत मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। बांसवाड़ा नगरपरिषद के लिए 9 सितंबर को वोटिंग हुई थी। जिसमें 67.14% मतदान हुआ था। वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका में 82.20 व परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब देखें चुनाव का लाइव रिजल्ट….