बांसवाड़ा में ​पंचायती राज चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन था। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आवेदन दाखिल करने को लेकर कलेक्ट्री परिसर में काफी भागदौड़ देखने को मिली। दूसरे चरण में गनोड़ा, घाटोल, छोटी सरवन और तलवाड़ा पंचायत समिति में मतदान हो रहा है। दूसरे दिन आए 36 नामांकन दूसरे दिन मंगलवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 36 नामांकन मिले। जबकि कल मंगलवार को सिर्फ 1 नामांकन प्राप्त हुआ था। इस प्रकार दो दिनों में अब तक जिला परिषद के लिए कुल 37 नामांकन आ चुके हैं। ​पंचायत समिति सदस्यों के लिए 10 आवेदन मिले दूसरी ओर, पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन जिले की कई पंचायत समितियों से कुल 10 नामांकन आए। मंगलवार को घाटोल पंचायत समिति में 1 नामांकन प्राप्त हुए था। आज पंचायत समिति वार स्थिति इस प्रकार रही ​अब सिर्फ 2 दिन बाकी, 16 अक्टूबर अंतिम तिथि नामांकन प्रक्रिया के अब मात्र 2 दिन ही बचे हैं। चुनाव के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि पास होने के कारण आगामी दिनों में कलेक्ट्री और संबंधित कार्यालयों में प्रत्याशियों की भीड़ और बढ़ने की पूरी संभावना है।