पुणे के बारामती में NCP(SCP) विधायक रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की 12 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रोहित पवार के PA की बेटी थी। उसका शव रविवार सुबह बारामती के साईनगर इलाके में घर के नाले के पास मिला। शनिवार को किसी बात को लेकर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह घर के पास बच्ची का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। रोहित बोले- बच्ची का शव सुबह 8:30 बजे मिला रोहित पवार ने बताया कि वह बारामती मेडिकल कॉलेज में हैं, जहां बच्ची के परिवार, दोस्तों और परिचितों समेत कई लोग मौजूद हैं। संबंधित अधिकारी से बात करने पर उन्हें पता चला कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से करीब आधे घंटे तक बात की। पुलिस एक लड़के के मोबाइल फोन की जांच कर रही सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर चैतन्य कदम ने बताया कि लड़की के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। उसके मोबाइल की जांच में पता चला कि घर से निकलने से पहले उसका अपनी मां से विवाद हुआ था। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और एक लड़के के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन के लिए 300 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदा बेटा:बचाने में पिता भी गिरे, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई, छत्रपति संभाजीनगर का मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 21 अगस्त को एक परिवार में iPhone को लेकर हुए झगड़े का अंत बेहद दुखद हुआ। शहर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या पहाड़ से गिरकर एक ही परिवार के बेटे-पिता और मां की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें…