बारां में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सोमवार को खत्म हो गई। कोटा रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के तहत 17-19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। समापन समारोह सौभाग्यश्री मैरिज हॉल में हुआ। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए। एडीईओ हरिमोहन गालव, राजेन्द्र मेहता, जमनालाल गुर्जर, कैलाश शर्मा, मनीष लश्करी और प्रशांत विजय जैसे अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में गोला फेंक, लंबी कूद, भाला फेंक, ऊंची कूद, 100, 200, 1500, 3000 मीटर दौड़ और 4x400 रिले शामिल थे। 19 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि हरनावदाशाहजी के एथलीट कन्हैयालाल प्रथम रहे। 17 वर्ष छात्र वर्ग में राजकीय जनजाति स्कूल कोयला के एथलीट आजाद सिंह प्रथम रहे। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि हरनावदाशाहजी और 17 वर्ष छात्रा वर्ग में पीएमश्री राउमावि कोयला पहले स्थान पर रहे।